Back to List

निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण सफाई और पेचवर्क में गति लाने के दिए निर्देश

ग्वालियर – शहर की सफाई व्यवस्था एवं सड़कों की स्थिति को जांचने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने आज सुबह शहर के अनेक स्थानों का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पेंच वर्क का कार्य तेज गति के साथ किया जाए।  साथ ही सफाई व्यवस्था में जरा भी लापरवाही नहीं बरती जाए। अगर लापरवाही बरती गई तो वहां सख्त कार्रवाई करेंगे।  इसके साथ ही उन्होंने हुजरात मार्केट का भी निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने आज सुबह हुजरात मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट की सभी दुकानों की स्थिति की जानकारी ली।   मार्केट में कितनी दुकान अलॉट की जा चुकी हैं कितनी बची हैं।  इसके साथ ही उन्होंने मार्केट की साफ सफाई ठीक रखने के निर्देश दिए।  इसके बाद उन्होंने नया बाजार से लेकर हुरावली चैराहे तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पेंचवर्क का कार्य तेज गति के साथ किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

File Attachments