Back to List

एक पौधा मॉ के नाम अभियान अंतर्गत शहर में विभिन्न जगहों पर रोपे पौधे

ग्वालियर – शहर हरा भरा रहे इसके लिए नगर निगम आयुक्त श्री सिंह के निर्देशन मंे बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज शहर में अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
पौधारोपण अभियान के तहत बड़ागांव डिवाइडर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधे रोपे गए। इसके साथ ही वार्ड 18 दीनदयाल नगर अटल पार्क पर 70 पौधे लगाए गए। साथ ही वार्ड क्रमांक 41 क्षेत्र क्रमांक 16 के अंतर्गत थाना जनकगंज के स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 5 में पौधे रोपे गए। साथ ही वार्ड 65 के अंतर्गत वीरपुर बंाद पर 40 पौधे लगाए गए। साथ ही शहर की पार्को, डिवाडर सहित अन्य जगहों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। 

File Attachments