Back to List

चार स्विमिंग पूलों का किया निरीक्षण, शासन के मानक अनुसार मापदण्ड नहीं मिलने पर बंद करने के दिए नोटिस

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार गत दिवस नगर निगम सीमांतर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय तरणतालों (स्विमिंग पूल) का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी। उक्त समिति ने शहर के विभिन्न स्विमिंग पूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य सचिव मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ. वैभव श्रीवास्तव, सहा. खेल अधिकारी श्री अयोध्या शरण शर्मा  एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।   
सहायक खेल अधिकारी एवं समिति सदस्य श्री अयोध्या शरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सीमांतर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय तरणतालों (स्विमिंग पूल) का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें वार्ड 65 स्थित छोटू कुशवाह द्वारा संचालित स्विमिंग पूल, पीताम्बरा स्विमिंग पूल, डोलफिन स्विमिंग पूल, गीताजंली स्विमिंग पूल गिरवाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के मानक अनुसार आवश्यक मापदंड नहीं मिलने पर उक्त स्विमिंग पूलों को बंद करने के नोटिस दिए गए। 

File Attachments