Back to List

चुनाव का पर्व – देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता रैली निकालकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की

ग्वालियर – लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। 
      नगर निगम ग्वालियर के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्र अधिकारियों के निर्देशन में निरंतर चल रहीं स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से आमजन को 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
 जिसमे आज  गाँधी नगर एवं रवि नगर में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली एवं अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए संवाद किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी श्री रविंद्र प्रताप सिंह गुर्जर के साथ समस्त क्षेत्र क्रमांक 06 का जोनल स्टाफ उपस्थित रहा।

क्षेत्रीय अधिकारी सुश्री सुरुचि बंसल के निर्देशन में कृष्णा कॉलोनी में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं मतदान करने की शपथ दिलाई गई। अभियान में  नगर निगम स्टाफ एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजीव पांडेय के निर्देशन में जॉन क्रमांक 11 वार्ड 24 के अंतर्गत सुरेश नगर एवं माधवराव सिंधिया एंक्लेव के क्षेत्र वासियों के साथ स्वीप एक्टिविटी प्रोग्राम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

File Attachments