Back to List

देवी प्रतिमा आगमन को लेकर युद्धस्तर पर की सभी मार्गों पर पेच रिपेयरिंग

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए तथा नवदुर्गा महोत्सव प्रारंभ होने पर देवी प्रतिमा आगमन के सभी प्रमुख मार्गों पर युद्व स्तर पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया गया तथा अनेक स्थानों पर निरंतर पेंच रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है।
           नोडल अधिकारी पेच रिपेयरिंग श्री प्रदीप जादौन एवं सहायक यंत्री श्री हसीन अख्तर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। वहीं अब पूरे देश में नवदुर्गा महोत्सव प्रारंभ हो गया तथा नवदुर्गा महोत्सव पर शहरवासियों को उत्साह को देखते हुए नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए हनुमान चैराहा से महाराज बाडा, शिन्दे की छावनी से कटी घाटी, तिवारी नर्सिंग होम मुख्य मार्ग से शिंदे की छावनी रोड, आपागंज मुख्य मार्ग, सिरोल पृथ्वीपुर रोड, गुप्तेश्वर माता का मंदिर, सिरोल, सिंधिया स्टैचू शताब्दीपुरम, पीएनटी कॉलोनी में रामलीला मैदान के आसपास, दीनदयाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में, आनंद नगर बी ब्लॉक, सुरेश नगर मुख्य मार्ग, शताब्दीपुरम, सीरोल चैराहे से हुरावली तक, बी सी बंगला से सिरोल गोलंबर तक, नया बाजार मैन रोड, सागर ताल चैराहा, तारागंज पुल के पास बगल में, चंद्रबनी नाका, बरुआ गांव, ट्रांसपोर्ट नगर बहोड़ापुर, आदित्यपुरम आदित्याज होटल के पीछे, सिरोल गांव सेंगर जी के घर के पास, इंदिरा नगर पीली कोठी, आस्तिव देव नगर, प्रसाद नगर चार शहर का नाका, शब्द प्रताप आश्रम के पास प्रेम नगर सहित शहर के अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर पेच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया। पेंच रिपेयरिंग का कार्य देर शाम तक लगातार सुचारु रहा।

File Attachments