Back to List

सभापति श्री तोमर ने फायर ब्रिगेड सब स्टेशन पर किया पौधारोपण निगम ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अनेक स्थानों पर किया पौधारोपण

ग्वालियर– शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में नगर निगम के साथ मिलकर सामाजिक संस्थाओं, आमजनों द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। 
आज विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया। जिसमें गुडा गुड़ी का नाका स्थित फायर ब्रिगेड सब स्टेशन पर सभापति श्री मनोज सिंह तोमर द्वारा पौध रोपण किया गया। पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी बनी रहे इसके लिए ट्री गार्ड भी लगाये गए। इस अवसर सभापति श्री तोमर ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। हम पेड़ों से विभिन्न रूपों में कुछ न कुछ लेते ही हैं देते कुछ नहीं हैं। एक पेड लगाने से हम अपने आने वाले भविष्य को बचाने का कार्य कर रहे हैं।  
इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 18 शताब्दीपुरम सी ब्लॉक में 125 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही बड़ा गांव डिवाइडर  95 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही हुरावली डिवाइडर पर बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। साथ शहर की विभिन्न पार्कों एवं डिवाइडरों पर पौधा रोपण किया गया। 

File Attachments