Back to List

छात्राओं ने दौड़कर दिया मतदान करने का संदेश

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत महिला मैराथन दौड़ का आयोजन आज बुधवार को महाराज बाडे से चेम्बर ऑफ कॉमर्स तक किया गया। जिससे कि 17 नवम्बर 2023 को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति सजग रहें। 
उपायुक्त खेल श्री सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों एंव महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा मतदाता जागरूकता महिला मैराथन दौड का आयोजन किया गया। महिला मैराथन का आयोजन संयुक्त रूप से के. आर. जी. कॉलेज एवं महिला बाल विकास के संयोजन में किया गया। 
महिला मैराथन महाराज बाड़े पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने से प्रारम्भ होकर, सराफा बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट से होते हुए चेम्बर ऑफ कोमर्स पर समाप्त हुई। महिला मैराथन में विजेताओं के वर्गो के नाम प्रथम स्थान शालू तोमर, द्वितीय स्थान राषी सूर्यवंशी, तृतीय स्थान अंकित तोमर वी.आर. जी., चतुर्थ स्थान पायल सोनी वी.आर.जी. एवं पांचवा स्थान प्रियंका सिंह कामाख्य क्लब ने प्राप्त किये है।
  इस अवसर पर खेल अधिकारी एवं खेल संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व डायेरक्टर फिजिकल एक्यूकेषन जीवाजी विष्वविद्यालय डॉ. केषव सिंह गुर्जर, उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी श्री राहुल पाठक, केआरजी कटारिया सर, श्री षिववीर सिंह, खेल अधिकारी श्री आर.के. सिंह, श्री महेन्द्र भाटिया, संचालक खेलकूद, खेल युवक कल्याण विभाग कर्मचारी, सहा. खेल अधिकारी श्री अयोध्या शरण शर्मा उपस्थित थे। 

File Attachments