Back to List

182 वैध कॉलोनी में जन सहयोग से निगम करेगा 91000 पौधों का रोपण

ग्वालियर  शहर को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान में आम जनों को जोड़ने के लिए निगम ने शहर की 182 कॉलोनीयों के रहवासियों एवं कॉलोनाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कॉलोनी में 500 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल कॉलोनीवासी द्वारा की जाएगी।
शहर में पौधारोपण अभियान के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख कॉलोनी विकास करने वाले बिल्डर के साथ बैठक कर उन्हें अपने अपने परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभारी सिटी प्लानर श्री प्रदीप जादौन ने सभी व्यवसायियों को पौधारोपण अभियान के संबंध में जानकारी दी। 
प्रदेश भर में एक पौधा मां के नाम अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ग्वालियर नगर निगम द्वारा अधिक से अधिक पौधे रोकने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को वृहद रूप देने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने शहर की 182 कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों और रहवासियों के साथ बाल भवन में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कॉलोनी में 500 पौधे रोपे जाएंगे ।यहां पौधे कॉलोनी के पार्कों एवं खाली जगह पर लगाए जाएंगे ।इन पौधों की देखरेख कॉलोनी वासियों के द्वारा की जाएगी। कॉलोनी में लगाए जाने वाले पौधों की फोटोग्राफी कर उसे प्रतिदिन क्षेत्रीय अधिकारी को कॉलोनीवासी भेजेंगे। बैठक में शहर के अनेक बिल्डर, भवन अधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

File Attachments