Back to List

जलकर वसूली अभियान के तहत 05 लाख रूपये से अधिक वसूला जलकर, 62 नवीन कनेक्शन स्वीकृत

ग्वालियर – नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जा रही है। इसके साथ ही बडे बकायेदारों को धारा 173 के तहत नोटिस जारी किए गए है। आज शुक्रवार को 505938 हजार रूपये जल कर वसूल किया गया तथा 40 नवीन नल कनेक्शन स्वीकृत किए गये।  
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सभी वार्डों में जलकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लष्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक 1 में सहायक यंत्री श्री केसी अग्रवाल के निर्देशन में वार्ड क्र.38,51 एवं 37 में अभियान चलाकर 2 लाख 2 हजार 504 रूपये जलकर वसूल किया गया। जिन बकायेदारों को धारा 173 नोटिस जारी किया गया था उन्होंने समय पर जलकर जमा नहीं किया है अब उनको धारा 174 व 175 के तहत कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित है।
इसके साथ ही लष्कर पूर्व उपखण्ड के सहायक यंत्री श्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर 189434 रूपये जलकर वसूल किया एवं 22 नवीन नल कनेक्शन स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही बडे बकायेदारों को धारा 173 के तहत नोटिस जारी किए गए।
साथ ही लष्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक 2 में सहायक यंत्री श्री प्रवीन दीक्षित के निर्देशन में वार्ड क्र. 40,47,48,50,52 एवं 53 में अभियान चलाकर 114000 रूपये जलकर वसूल किया गया तथा 10 अवैध कनेक्शन विच्छेद किए गए एवं 8 नवीन कनेक्शन स्वीकृत कर धारा 173 के तहत  बडे बकायेदारों को नोटिस जारी किये गए।

File Attachments