Back to List

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर रोपे पौधे

ग्वालियर:- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में नगर निगम के साथ मिलकर सामाजिक संस्थाओं, आमजनों द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है।
आज विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया। जिसमे रमोआ डेम पर 650 से अधिक पौधों का रोपण क्षेत्रीय पार्षद एवं आमजन के द्वारा किया गया। वार्ड  48 में  पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय स्टाफ द्वारा गाडवे की गोट और सखी विहार पार्क में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया।
साथ ही कार्यपालन यंत्री  की उपस्थिति में सभी स्टाफ द्वारा जल प्रदाय खण्ड क्रमांक 2 के अधीन सभी जल शोधन संयंत्र पर  वृक्षारोपण  किया गया।  डाॅ अम्बेडकर साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सुरेश नगर ग्वालियर द्वारा हुरावली पार्क में बृक्षारोपड़ किया गया। 

साथ ही गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा कैंसर पहाड़िया जनता टेकरी के पास 51 पौधे रोपे।  फलका बाज़ार स्थिति चर्च में फादर  की उपस्थिति में श्री राजू फ्रांसिस  द्वारा पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 100 पोधो का वितरण नगर निगम के सहयोग से किया गया।

File Attachments