Back to List

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न पार्को एवं डिवाइडर 4 हजार से अधिक रोप पौधे

ग्वालियर-: ”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज कलेक्टोरेट के सामने शारदा बाल ग्राम में 1000 वृक्षारोपण लक्ष्य प्राप्ति में सामाजिक संस्था दाना पानी, आम नागरिकों एवं पार्क विभाग नगर निगम सहयोग से प्रथम चरण में 550 पौधे रोपित किये गए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्यान श्री मुकेश बंसल व उद्यान पर्यवेक्षक श्री शुभास शाक्य, श्री रवि पाराशर  सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।

पौधरोपण अभियान के तहत खेल गांव परिसर हजीरा में 330, खेल परिसर कंपू में 20,  दर्पण स्टेडियम में 30 पौधों का रोपण सामाजिक संस्थाओं एवं नगर निगम के द्वारा किया गया। साथ ही लायंस क्लब द्वारा मांडरे की माता पहाड़ी पर 21, अधिवक्ता परिषद द्वारा महलगांव मुक्तिधाम में 31, विद्यार्थियों द्वारा शासकीय पुस्तकालय में 51 पौधों का एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 10 के अंतर्गत झलकारी बाई पार्क में पौधरोपण किया गया। लायंस क्लब ग्वालियर दिशा एवं नगर निगम के सहयोग से संस्था के साथ मोती मस्जिद फूलबाग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं इंडिया बेस्ट डांसर के सुपर स्टार डांसर गौरव सर्वन उपस्थित रहे । लायंस क्लब से ज़ुबैर रहमान, राज शिवहरे, मुकेश बिरोनिया, इरशाद खान, मनमोहन सिद्धु, जे एस गुप्ता, उपस्थित रहे।
साथ ही शिवपुरी लिंक रोड डिवाइडर पर 150 पौधों का रोपण किया गया।वार्ड क्रमांक 65 में 150 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा जॉन 22 वार्ड 61 रमोआ डैम क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण के प्रथम फेज 5000 प्लांटेशन हेतु उद्यान पर्यवेक्षक श्री महेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में आज 600 गड्ढे करवाये गए।

बजरंग भक्त मंडल ने किया 51 पौधो का वृक्षारोपण
बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौसेवा,मानव सेवा के साथ ही प्रकृति की सेवा के तहत आज नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से बालक विद्यालय शिक्षा नगर परिसर में 51 पौधो का रोपण किया गया जिसमे विद्यालय के अध्यापकों एवं बच्चो ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग  नगर निगम पर्यवेक्षक श्री राजकुमार सिंह, श्री अंकित परिहार,मंडल के अध्यक्ष श्री आशीष मंगल,उपाध्यक्ष श्री अमन गर्ग, सहसचिव श्री नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, हरिशचंद्र अग्रवाल, हरीश राठौर, संजीव गुप्ता, दीपक बघेल, विशाल अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।

File Attachments