Back to List

महापौर डॉ. सिकरवार एवं सभापति श्री तोमर ने दो पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं 52 वाहनों का किया शुभारंभ

ग्वालियर- महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा कै. रूप सिंह पार्क एवं शहीद उपमन्यु पार्क के किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का फीती काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी द्वारा क्रय किए गए 52 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कार्यस्थल के लिए रवाना किया। इसके साथ ही कैप्टन उपमन्यु पार्क में पौधारोपण भी किया। 
शुभारंभ के अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री विनोद माठू यादव, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्री शकील मंसूरी, उपनेता सत्तापक्ष योगेन्द्र यादव मंगल, पार्षद श्रीमती रेखा अनिल त्रिपाठी, श्री विवेक सोनू त्रिपाठी, श्री प्रमोद खरे, अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीश सिकरवार, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव, कार्यपालन यंत्री श्री श्रीकांत कांटे, नोडल अधिकारी श्री महेन्द्र अग्रवाल, भवन अधिकारी श्री पवन शर्मा, सहायक आयुक्त श्री मुकेश बंसल, नोडल अधिकारी वर्कशॉप श्री शैलेन्द्र सक्सेना, श्री अभिषेक प्रसाद, स्मार्ट सिटी से स्वप्निल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि निगम में 52 वाहन शामिल हुए हैं इससे शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृण होगी। साथ ही दो पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया है आज से ये पार्क आमजनों के लिए खोल दिए जाएगें। 
सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में इन वाहनों से बड़ा लाभ मिलेगा, आज निगम बेडे में 52 वाहन शामिल हुए हैं। जिसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं 25 सीएनजी वाहन हैं। जिससे निगम का खर्चा भी बचेगा। इसके साथ ही 2 रिफ्यूज्ड कॉम्पैक्टर वाहन है। 

ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत शहर के लिए नगर निगम ग्वालियर को 52 वाहन दिए हैं। जिसमें 25 इलेक्ट्रिक डोर टू डोर कलेक्शन वाहन जिसकी लागत 2 करोड 95 लाख रूपये है एवं 25 सीएनजी डोर टू डोर कलेक्शन वाहन लागत 1 करोड 99 लाख रूपये एवं 2 रिफ्यूज्ड कॉम्पैक्टर वाहन लागत 89 लाख रूपये के हैं। 
इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा बाल भवन के पास कै. रूप सिंह पार्क एवं शहीद उपमन्यु पार्क के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग 01 करोड 8 लाख रूपये से अधिक में किया गया है। 

File Attachments