Back to List

निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ सिकरवार 01 जून 2023 गुरूवार को करेंगीं ‘‘महापौर लोकमंत्रणा’’

ग्वालियर दिनांक 31 मई 2023- महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समयसीमा में करने के उद्देश्य से दिनांक 01 जून 2023 को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक निगम मुख्यालय पर महापौर लोकमंत्रणा करेंगीं। इस कार्यक्रम के तहत महापौर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आमजनों की समस्यायें सुनकर और उनका मौके पर निराकरण भी कराएंगीं। जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं होगा उसके लिये एक निश्चित समयसीमा निर्धारित कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत आमजन महापौर को शहर विकास के लिये अपने आवश्यक सुझाव भी दे सकेंगे। 
     सिटीसेन्टर स्थित निगम मुख्यालय के सभागार में ‘‘महापौर लोकमंत्रणा’’ कार्यक्रम के तहत आमजनों द्वारा जो समस्यायें बतायी जायंेगी उनको पंजीबद्ध कर निराकरण किया जायेगा। साथ ही जिन समस्याआंे का निराकरण समयसीमा में किया जाना है। उनके लिये निराकरण के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण के संबंध में जानकारी भी दी जावेगी। 
सूचना क्रमांक‐/875/