Back to List

निगमायुक्त श्री ंिसंह ने किया थ्री आर मार्ट का निरीक्षण, छात्रों की सुविधा को लेकर दिए निर्देश

ग्वालियर –  नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने शहर में सफाई व्यवस्था और थ्री आर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थ्री आर सेंटर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।
         नगर निगम आयुक्त ने सुबह विनय नगर स्थित हॉकर्स जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर सफाई आदि कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गोलपहाडिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर फिर एक प्रयास संस्था द्वारा संचालित थ्री आर मार्ट के माध्यम से शुरू किए गए पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री विजयराज, संस्था के संस्थापक श्री अंकित शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

File Attachments