Back to List

निगमायुक्त सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय 14 का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय 14 का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री विजय राज एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
निगमायुक्त श्री सिंह सुबह सुबह औचक निरीक्षण करने क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर देखा तथा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय पर आने वाले आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है या नहीं का रजिस्टर देखकर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जोन पर आने वाले जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र यथासमय में ही बनायें जाऐं एवं उनकी बारीकी से जांच की जाए। साथ ही उन्होंने सम्पत्तिकर वसूली की भी समीक्षा क्षेत्रीय कार्यालय पर की तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्रीय कार्यालय पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए अगर गंदगी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।  

File Attachments