स्वच्छ दीपावली शुभ दीपावली स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत मनाई जाएगी स्वच्छ दीपावली शुभ दीपावली
ग्वालियर – स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत देशभर में स्वच्छ दीपावली शुभ दीपावली अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 13 नवंबर तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 7 से 12 नवंबर तक अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहना संबंधी जागरूकता अभियान नगर निगम द्वारा संचालित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने बताया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इस बार शहर में प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाई जाएगी। इसके लिए आमजन जो भी खरीदारी करें सामान को लाने के लिए कपड़े के थैलों का प्रयोग करें। इस अभियान के तहत आमजनों को स्वच्छ दीपावली हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही आमजनों के साथ ग्रीन दीपावी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाने पर नवीन तरीके और विचार साझा किए जाएंगे। समितियों के साथ बैठकें आयोेजित की जाएंगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढावा दिया जाएगा।