Back to List

आनंद नगर बडा पार्क में रौपे 100 पौधे

ग्वालियर – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंद नगर बडा पार्क में 100 पौधों का रौपण स्थानीय नागरिकों के सहयोग से किया गया।
सहायक आयुक्त श्री मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आनंद नगर स्थित बड़ा पार्क में 100 पौधों का रोपण किया एवं स्थानीय नागरिकों को 100 पौधे एवं खाद के बैग का निशुल्क वितरण किया और लोगो को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि शहर हरा भरा रहे इसके लिए हमें इस बार वृहद रूप से पौधारोपण करना होगा इसके साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।

File Attachments