Back to List

10 नवीन नियुक्त शासकीय सेवकों को सौंपे दायित्व  

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर में 10 नवीन नियुक्ति उपरांत दायित्व सौंपे गए। 
नगर निगम ग्वालियर में 10 नवीन नियुक्ति हुई हैं। नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह द्वारा 10 नवीन शासकीय सेवकों को उनके दायित्व सौंपे गए। जिसमें सहायक क्रीडा अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव को खेल विभाग में, सहायक नगर निवेशक सुश्री श्वेता खत्रीकर को भवन शाखा, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी श्री रवि कुमार कोरी को मदाखलत शाख में, सहायक सामुदायिक विकास संगठन श्री प्रशांत बरैया को जनकल्याण शाखा में, सहायक सामुदायिक विकास संगठन श्री सुरेश मालवीय को एनयूएलएम शाखा में, राजस्व निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राजौरिया को राजस्व विभाग, राजस्व निरीक्षक श्री संगम अग्रवाल को सम्पत्ति कर विभाग, स्वच्छता निरीक्षक सुश्री आकांक्षा  दुबे को कंट्रोल रूम आईसीसीसी, स्वच्छता निरीक्षक श्री जोगेन्द्र यादव को स्वास्थ्य विभाग दक्षिण वि.स. क्षेत्र, स्वच्छता निरीक्षक श्री मनीष श्रीवास को स्वास्थ्य विभाग पूर्व वि.स.क्षेत्र में पदस्थापना की गई।