Back to List

निगम द्वारा 315 ट्रेड लाइसेंस जारी किये, 14 लाख 64 हजार रुपये से अधिक आय प्राप्त हुई

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में निगम के राजस्व विभाग द्वारा शहर के व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस बनाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निगम द्वारा 91 नवीन ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिससे निगम को 1464375 रुपये आय प्राप्त हुई है।
अपर आयुक्त राजस्व श्री विजय राज ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह निर्देशों के अनुरूप ट्रेड लाइसेंस बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस बनाने हेतु कार्यवाही निरंतर रखने हेतु उपायुक्त राजस्व एवं नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया एवं आज दिनांक तक नवीन ट्रेड लाइसेंस 91 एवं नवीनीकरण ट्रेड लाइसेंस 224 कुल 315 ट्रेड लाइसेंस जारी किये गये उक्त लाइसेंस से राशि रुपये 1464375 रुपये की निगम को आय प्राप्त हुई एवं 17 राजस्व कर संग्रहको की कार्य में प्रगति न होने से कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।