Back to List

जलकर वसूली अभियान के तहत 95 हजार से अधिक वसूला जलकर

ग्वालियर – नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जा रही है। जिसके तहत आज मंगलवार को 95 हजार 780 रूपये जल कर वसूल किया गया तथा 10 अवैध नल जल कनेक्शन विच्छेद किये गये है।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सभी वार्डों में जलकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लष्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक 2 में सहायक यंत्री श्री प्रवीन दीक्षित के निर्देशन में वार्ड क्र. 40,47,48,50,52 एवं 53 में 95780 रूपये जलकर वसूल किया गया तथा 10 अवैध कनेक्शन विच्छेद किए गए।

File Attachments