Back to List

निगमायुक्त ने किया फायर स्टेशन का निरीक्षण

ग्वालियर -नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने सिटी सेंटर स्थित फायर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा फायर विभाग द्वारा क्रय किए गए नवीन फायर एवं फॉम टेंडर वाहनों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव सहित फायर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
निगमायुक्त श्री सिंह ने फायर ब्रिगेड स्टेशन पर नवीन फायर वाहनों की जानकारी प्राप्त की तथा फायर स्टेशन का निरीक्षण कर फायर में उपयोग होने वाले सामान की जानकारी ली तथा संबंधित को निर्देष दिया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए फायर अमला 24 घंटे सतर्क रहे। कहीं पर भी आग लगने पर त्वरित कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही सभी संसाधनों को समय समय पर चेक करने के निर्देष भी दिए।

File Attachments