Back to List

नगर निगम ग्वालियर ने प्रदेश में संपत्तिकर वसूली में द्वितीय एवं जलकर वसूली में तीसरा स्थान किया प्राप्त

ग्वालियर। प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्तिकर में 7 करोड़ 75 लाख से अधिक की वसूली कर प्रदेश में दूसरा स्थान एवं जलकर में 51 लाख से अधिक की वसूली कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने नेशनल लोक अदालत के दौरान संपत्तिकर वसूली में प्रदेश में द्वितीय एवं जलकर वसूली में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों तथा पीएचई विभाग के समस्त इंजीनियरों एवं अधिकारियों को बधाई दी।  
उपायुक्त एवं सहायक यंत्री श्री ए पी एस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव के निर्देशन में समस्त वसूली प्रभारी द्वारा अच्छा कार्य करते हुए नगर निगम ग्वालियर ने संपत्ति कर वसूली में आज नेशनल लोक अदालत के दौरान 3758 रसीदें जारी करते हुए 7 करोड़ 75 लाख 14000 रूपये का संपत्ति कर जमा कराकर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यपालन यंत्री पी एच ई श्री संजय सिंह सोलंकी ने बताया कि अधीक्षण यंत्री श्री जागेश श्रीवास्तव के निर्देशन में सहायक यंत्री श्री ए पी एस भदोरिया, श्री उत्तम जखेनिया, श्री अनिल दुबे द्वारा समस्त स्टाफ के सहयोग से कार्य योजना बनाकर चलाए गए अभियान से आज नेशनल लोक अदालत में जलकर की रसीदें काटकर 51 लाख 50 हजार से अधिक जलकर जमा कराया गया जिससे नगर निगम ग्वालियर को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

File Attachments