Back to List

महापौर डाॅ सिकरवार ने किया प्रथम अखिल भारतीय मेयर कप दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ एलएनआईपीई में 10 राज्यों के दिव्यांग खिलाडियों का महाकुंभ, 5 दिवस तक करेगें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्षन

ग्वालियर – दिव्यांग क्रिकेट खिलाडी हमारे देश के गौरव हैं और वह निरंतर अपने खेल प्रदर्षन से देश व दुनिया के लोगों को अचंभित करते हैं। नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। दिव्यांग खिलाडियों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है, नगर निगम आगे भी निरंतर दिव्यांग खेलों के विकास के लिए कार्य करता रहेगा। उक्ताशय के विचार महापौर डाॅ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने प्रथम अखिल भारतीय मेयर कप दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।  
          नगर निगम ग्वालियर एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा सपोर्टेड संस्था डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के संयोजन में 10 से 14 सितंबर तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय मेयर कप दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर डाॅ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने 10 राज्यों के दिव्यांग खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए रंग बिरंगे गुब्बारे उडाकर किया। इस अवसर पर महापौर डाॅ सिकरवार का स्वागत उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा किया गया।
        इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा सपोर्टेड संस्था डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के श्री अविनाश शर्मा, श्री धीरज हार्डे, श्री उत्पल मजूमदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतियेागिता के आयोजन की जानकारी उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने देते हुए बताया नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रथम अखिल भारतीय मेयर कप दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एलएनआईपीई, जीवाजी विश्वविद्यालय एवं एमएलबी काॅलेज के ग्राउंड पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश 10 विभिन्न राज्यों पश्चिम बंगाल, गुजरात, सौराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ, विदर्भ एवं मध्य प्रदेश की टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रूपये, उप विजेता को 51 हजार रूपये के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार एवं विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेष दिव्यांग क्रिकेट एसोषिएषन के सचिव श्री संजय सिंह तोमर, श्री सचिन पाॅल, सहायक खेल अधिकारी श्री धर्मेन्द्र सोनी, श्री प्रमोद धनेले सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता ंिसह चैहान ने किया एवं आभार प्रदर्षन सहयक खेल अधिकारी श्री अयोध्या शरण शर्मा ने किया।

File Attachments