Back to List

जलकर वसूली अभियान के तहत 1 लाख रूपये से अधिक वसूला जलकर, 24 बडे बकायेदारों को दिए नोटिस

ग्वालियर – नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जा रही है। जिसके तहत गुरुवार को 01 लाख 4 हजार 997 रूपये जल कर वसूल किया गया तथा 8 अवैध नल कनेक्शन विच्छेद किये गये।  
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सभी वार्डों में जलकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लष्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक 2 में सहायक यंत्री श्री प्रवीन दीक्षित के निर्देशन में वार्ड क्र. 40,47,48,50,52 एवं 53 में अभियान चलाकर 104997 रूपये जलकर वसूल किया गया तथा 8 अवैध कनेक्शन विच्छेद किए गए एवं 4 नवीन कनेक्शन स्वीकृत कर धारा 173 के तहत 24 बडे बकायेदारों को नोटिस जारी किये गए।

File Attachments