निगम आयुक्त ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने त्योहार के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए महाराज बाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सुगम यातायात के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री सिंह ने महाराज बाड़ा क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग एवं फुटपाथ पर व्यवसाय का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देशित किया कि व्यवस्थित रूप से निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग हो और फुटपाथ पर व्यवसाय भी निर्धारित स्थान पर एक लाइन में ही किया जाए।
इसके साथ ही यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को म्यूजिक सिटी घोषित करने पर आज नगर निगम आयुक्त श्री सिंह ने हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन के मकबरे स्थल और जनकगंज स्थित सरोजघर का अवलोकन किया।