शहरवासी स्वच्छता व प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का लें संकल्पः निगमायुक्त श्री सिंह नगर निगम आयुक्त श्री सिंह ने शहर वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
ग्वालियर – दीपोत्सव के पर्व दीपावली के अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने सभी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सुख समृद्वि का पर्व है। इस पर्व को हम सबको हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। साथ ही शहर के सभी जिम्मेदार नागरिकों को शहर को साफ व स्वच्छ रखने का भी प्रण करना होगा इसके साथ ही इस बार की दीपावली को हमें प्रदूषण मुक्त दीपावली के रूप में मनाना है।