Back to List

पाल्यूशन कम करने निगम ने किया पानी का छिडकाव आमजनों से अपील मनाएं स्वच्छ और ग्रीन दीपावली

ग्वालियर -पाल्यूशन कम करने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा खुले में चल रहे निर्माण कार्याे पर सख्ती की जा रही है। इसके साथ ही शहर की सडकों को डस्ट फ्री रखने के लिए नियमित रूप से पानी का छिडकाव किया जा रहा है। वहीं नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वह शासन द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार ही पटाखे जलाएं।
सर्दियों का मौसम आते ही ग्वालियर शहर में प्रदूषण का स्तर बढ गया है। इस प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा वाटर फोगर मशीनों के माध्यम से लगातार पानी का छिडकाव किया जा रहा है। वहीं भवन शाखा के अधिकारियों द्वारा खुले में चल रहे निर्माण कार्याे पर सख्ती करते हुए वहां पर नियमित रूप से पानी का छिडकाव करने एवं ग्रीन नेट लगाने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार निर्माण कार्याे की निगरानी की जा रही है। नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने शहरवासियों से अपील की है  िकवह कचरा नहीं जलाएं। कचरा नगर निगम के टीपर वाहन में ही डालने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि आमजन नियमों के अनुसार ही हर्षाेल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाएं।

File Attachments