Back to List

निगम आयुक्त ने किया जनकल्याण शाखा का औचक निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने आज मंगलवार को नगर निगम की जनकल्याण शाखा का औचक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। 
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जन कल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल अनुपस्थित पाई गई उनका आज का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनकल्याण शाखा में अधिक कर्मचारियों की जानकारी मिलने पर निगमायुक्त श्री सिंह ने उपायुक्त श्री अनिल दुबे को निर्देश दिए की जनकल्याण शाखा से कर्मचारी कम कर जिस विभाग में आवश्यकता है वहां दिए जाएं। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए की कोई भी प्रकरण जनकल्याण शाखा में लंबित न रहे।