Back to List

अग्नि दुर्घटना होने पर इन नम्बरों पर दें जानकारी

ग्वालियर – दीपावली के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। जिस पर शहर का कोई भी नागरिक अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना दे सकता है। 
       नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर दीपावली के पर्व के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुये विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना फायर मुख्यालय रुपसिंह स्टेडियम के नम्बर पर 101, 2342101, 2438361 के साथ ही मुरार सब फायर स्टेशन 0751-2438324 पर एवं महाराज बाडा सब फायर स्टेशन 0751-2438326, आनंद नगर सब फायर स्टेशन 0751-2438368, दीनदयाल नगर फायर स्टेषन 0751-2438227 आदि दूरभाष के साथ ही नोडल ऑफीसर फायर डॉ. अतिबल सिंह यादव मो. 9644405751, श्री उमंग प्रधान मो. 88784 32178, श्री विवेक दीक्षित 91710 97102 नम्बर पर जानकारी दी जा सकती है।