Back to List

बहोडापुर एवं मोतीझील क्षेत्र में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर की कार्यवाही

ग्वालियर –  नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर कार्यवाही अभियान चलाकर की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे।जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संबंधित कॉलोनाइजरों के विरूद्ध म.प्र. कॉलोनी विकास निगम नियम एवं नगर निगम विधान 1956 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सहायक नगर निवेशक श्री महेंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै।
जिसके तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा बहोड़ापुर स्थित आदर्श मिल के पास श्री महेश कुशवाह, श्री राजेश, श्रीमती सरोज कुशवाह, श्री बृजमोहन कुशवाह आदि द्वारा सर्वे क्रमांक 500, 501, 498/1, 498/3, 499 में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके साथ ही मालनपुर मोतीझील पहाडी पर श्री अंकुर सिंह एवं श्री विश्वप्रताप सिंह आदि के द्वारा सर्वे क्रमांक 983, 981/2 पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसको हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में भवन अधिकारी श्री यशवंत मेकले, श्री राजीव सोनी, श्री वीरेंद्र शाक्य, मदाखलत प्रभारी श्री केशव चौहान व श्री विशाल गर्ग एवं बहोड़ापुर थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।

File Attachments